[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हंसास के सुखबीर सिंह ITBP में कमांडेंट पद पर पदोन्नत:संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में भी दे चुके हैं सेवाएं, राष्ट्रपति से पुलिस पदक भी मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

हंसास के सुखबीर सिंह ITBP में कमांडेंट पद पर पदोन्नत:संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में भी दे चुके हैं सेवाएं, राष्ट्रपति से पुलिस पदक भी मिला

हंसास के सुखबीर सिंह ITBP में कमांडेंट पद पर पदोन्नत:संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में भी दे चुके हैं सेवाएं, राष्ट्रपति से पुलिस पदक भी मिला

बुहाना : बुहाना उपखंड के हंसास गांव के सुखबीर सिंह को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में कमांडेंट पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें साहसी और अनुकरणीय सेवाओं के लिए यह पदोन्नति मिली है। सुखबीर सिंह 2 जनवरी 1988 को आईटीबीपी में शामिल हुए थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कश्मीर घाटी सहित देश के अत्यंत संवेदनशील, दुर्गम और आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

वर्ष 1996 से 2006 के बीच उन्होंने विशेष सुरक्षा दस्ता (एसपीजी) में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों एच.डी. देवगौड़ा, आई.के. गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. मनमोहन सिंह सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा का दायित्व संभाला।

पुलिस पदक से है सम्मानित

वर्ष 2018-19 में सुखबीर सिंह ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कांगो में भारतीय शांति सेना के साथ कार्य किया। उन्हें संयुक्त राष्ट्र पदक (यूएन मेडल) और 74वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77