[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण

खुर्रमपुरा में ग्रामीणों ने घोड़ी व डीजे के साथ किया भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर क्षेत्र की फुटाला ग्राम पंचायत अंतर्गत खुर्रमपुरा गांव में शुक्रवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने मंत्री खर्रा का घोड़ी पर बैठाकर डीजे और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।

लोकार्पण से पूर्व निकाली गई स्वागत रैली के बाद मंत्री खर्रा ने फीता काटकर उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया। यह भवन खुर्रमपुरा निवासी भामाशाह प्रभुदयाल जांगिड़ द्वारा अपने दिवंगत माता-पिता स्व. गोपीनाथ जांगिड़ एवं स्व. सोनी देवी की स्मृति में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित करवाया गया है। भवन निर्माण की संपूर्ण राशि भामाशाह जांगिड़ परिवार द्वारा वहन की गई है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री का साफा पहनाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उपस्वास्थ्य केंद्र का यह नया भवन ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

मंत्री खर्रा ने कहा कि श्रीमाधोपुर क्षेत्र में आने वाले समय में कई विकास योजनाएं लागू की जाएंगी। इनमें ग्रामीण सड़कों का पक्कीकरण, मुख्य बाजार क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण, शिक्षा सुविधाओं का विस्तार तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन शामिल है। उन्होंने बताया कि हर घर नल योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है और शीघ्र ही क्षेत्र को यमुना नहर का पानी सिंचाई एवं पेयजल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

ग्रामीणों की मांग पर खुर्रमपुरा को अलग पंचायत का दर्जा दिलवाने पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा, प्रधान शंकर लाल यादव, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles