भाजपा सरकार में राजनीति दुर्भावना से जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाई जा रही है
भाजपा सरकार में राजनीति दुर्भावना से जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाई जा रही है
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर विचारगोष्ठी में चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने कहा राजस्थान राज्य सरकार ने गांव हों या शहर स्वशासन से जनता को बेदखल करके लोकतंत्र को अफ़सरशाही के हवाले कर दिया है। उपाध्यक्ष चौहान ने कहा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुवे कहा भाजपा सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना से जनप्रतिनिधि हटाए गए हैं, जनता की आवाज़ दबाई जा रही है, संवैधानिक व्यवस्था पर खुला हमला हो रहा है। प्रदेश में डेढ़ साल से पंचायत और नगर निकाय चुनाव लंबित हैं, क्योंकि भाजपा को चुनाव और जनता के वोट से डर लगता है। चौहान ने कहा निकाय-पंचायत चुनाव नहीं कराने से लोग परेशान है। कांग्रेस इन चुनावों में भाजपा को पटखनी देगी । इन चुनावों में देरी की वजह से गांव और शहर में विकास कार्य ठप हो गए हैं।इस सरकार में भ्रष्टाचार का वातावरण बना हुआ है, जिसे हम अपने नेताओं आह्वान पर कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक एक्सपोज करेंगे । राज्य सरकार ने पूर्व की कांग्रेस सरकार की योजनाओं को भी कमज़ोर कर दिया है और नाम बदलकर झूठी वाही वाही लूटना चाहती है ,अब आमजन इनकी हर चाल से वाकीफ हो गया है । आने वाले समय में निकायों और पंचायत चुनाव में परिणाम देखने को मिलेगे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043936


