बबाई में 15 फरवरी तक हटेंगी बिजली लाइनें:ग्रामीणों का धरना समाप्त, अधिकारियों से बनी सहमति
बबाई में 15 फरवरी तक हटेंगी बिजली लाइनें:ग्रामीणों का धरना समाप्त, अधिकारियों से बनी सहमति
बबाई : खेतड़ी उपखंड के बबाई गांव में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन समाप्त हो गया। बिजली विभाग और ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया। बिजली विभाग ने ग्रामीणों को 15 फरवरी तक घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने का लिखित आश्वासन दिया है। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने पावर हाउस पर चल रहे अपने धरने को समाप्त करने की घोषणा की।
ग्रामीणों ने बताया कि बबाई गांव में घरों के ऊपर से बिजली की लाइनें गुजर रही हैं। इन तारों को ऊंचा करने के लिए विभाग को पूर्व में कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन लटकते तारों को ठीक करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।
धरने के दौरान खेतड़ी, मेंहाड़ा, खेतड़ीनगर और बबाई थानों का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। इस मौके पर सुनील नायक, एडवोकेट निरंजन लाल सैनी, विष्णु कुमार नायक, पिंकु गुर्जर माधोगठ, रसीद कुरैशी, इमरान, जावेद, मोंटी सामरिया, विकास मीणा, दिनेश बबरेवाल, संजय कुमार, मोहित सैन, शहबाज कुरेशी, रेहान कुरेशी, विक्रम सैनी, फैजान कुरेशी, इंसाफ कुरेशी, इमरान कुरेशी, धोलू मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली लाइनों को नहीं हटाया गया, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019640


