[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानाचार्य महेश कुमार शर्मा की 33 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्ति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

प्रधानाचार्य महेश कुमार शर्मा की 33 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्ति

प्रधानाचार्य महेश कुमार शर्मा की 33 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्ति

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मधु दहिया

बुहाना : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पथाना के प्रधानाचार्य महेश कुमार शर्मा 33 वर्ष की लंबी एवं गौरवमयी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान को याद करते हुए विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणजन एवं अधिकारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अध्यापक महेश कुमार शर्मा का जन्म शर्मा की शिक्षा यात्रा 29 अक्टूबर 1992 को संस्कृत शिक्षा विभाग में अध्यापक के रूप में प्रारंभ हुई। 28 फरवरी 1996 से वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) बने। वर्ष 2010 में व्याख्याता (हिंदी) एवं 2016-17 में प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत हुए। वे रेवलिया खुर्द (जिला चित्तौड़गढ़) में पदस्थापित रहे तथा सितंबर 2022 से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पथाना के प्रधानाचार्य के रूप में सेवारत थे। उनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की।

सेवानिवृत्ति अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्यों सुरेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, चरण सिंह, राजवीर सिंह यादव, विक्रम सिंह, संजीव कुमार, सुनिल कुमार, दिवान सिंह एवं प्रियंका कुमारी ने भावपूर्ण विदाई दी। साथ ही सुभाष चंद्र यादव, दलीप कुमार, प्रधानाचार्य सुंदरलाल, पूर्व सरपंच रोताश, पूर्व अध्यापक उदयभान, सत्यवीर यादव, रणधीर, घनश्याम, लीलाराम, राकेश शर्मा तथा ग्रामीणजन फूल महावीर, सांवरमल सुगनाराम, उदयभान, सुरेश, गणराज आदि उपस्थित रहे। भी इस अवसर पर शामिल हुए। सीबीईओ कार्यालय से सीबीईओ वेदप्रकाश रांगेय, एसीबीईओ रामकिशन, ब्लॉग कोर्डिनेटर अरविंद मान, एओ सुनिल कुमार जांगिड़ सहित अन्य अधिकारीगण ने भी शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles