[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईट राइट अभियान के तहत सीएचओ को दिया खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईट राइट अभियान के तहत सीएचओ को दिया खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

ईट राइट अभियान के तहत सीएचओ को दिया खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा विंग के द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को ईट राइट अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया गया।सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में सीएचओ को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के सूक्ष्म तरीके व आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाव के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करने के बारे में बताया गया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण झूरिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूक करने के सीएचओ की महती भूमिका है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा ने बताया कि खाद्य पदार्थों में किस प्रकार की मिलावट हो सकती है तथा किस प्रकार आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता है, इसके बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एमएफटीएल वैन के माध्यम से नमूने लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में एनसीडी के समन्वयक डॉ प्रेमशंकर शर्मा व नर्सिंग ट्यूटर शाहिद अली ने प्रशिक्षण दिया।

Related Articles