[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : भाजपाई 30 अप्रेल को रामलीला पार्क में सुनेगे प्रधानमंत्री के मन की बात- सांसद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : भाजपाई 30 अप्रेल को रामलीला पार्क में सुनेगे प्रधानमंत्री के मन की बात- सांसद

भाजपाई 30 अप्रेल को रामलीला पार्क में सुनेगे प्रधानमंत्री के मन की बात- सांसद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : आगामी 30 अप्रेल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के सौवें एपिसोड को भाजपाई गांधी चौक स्थित रामलीला पार्क में सुनेंगे। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात के सौवें एपिसोड को भाजपाई उत्साह के साथ बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रामलीला पार्क में बड़ी स्क्रीन पर सुनेंगे।मन की बात कार्यक्रम को लेकर एक बैठक ज़िला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में सांसद नरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में हुई जिसमें बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में सो करोड़ से भी अधिक लोग प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के सोवे एपिसोड को सुनेंगे। ज़िले की समस्त पंचयतो व पार्टी के शक्ति केंद्रो पर मन की बात को सुना जाएगा।

इसी क्रम में झुँझुनू मुख्यालय पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुनेंगे। राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यकर्ताओं का मर्गदर्शन एवं उत्साह वर्धन करती है।यह सौवाँ एपिसोड देश के सभी नागरिकों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।ज़िला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे। मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने शहर के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि बड़ी संख्या में गांधी चौक रामलीला पार्क में होने वाले मन क़ी बात के सौ वे एपिसोड कार्यक्रम में भाग लें।

इस कार्यक्रम को लेकर बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई। इस मौके पर नगर महामंत्री रवि लांबा, वरिष्ठ पार्षद बुधराम सैनी, विजय सैनी, चन्द्रप्रकाश सैनी, सावित्री सैनी, संतोष, पूरणमल, विवेक, पुरुषोत्तम सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62