[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : महंगाई राहत कैम्प में जरूरतमंद को नहीं मिल रही राहत-कमल कान्त शर्मा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : महंगाई राहत कैम्प में जरूरतमंद को नहीं मिल रही राहत-कमल कान्त शर्मा

40 प्रतिशत लोगों के पास भी नहीं है जनआधार कार्ड, तो उनको राहत कैसे मिले

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत कैम्प में 60 प्रतिशत से भी ज़्यादा जरूरतमंदो को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिल पा रही है। भाजपा नेता कमल कान्त शर्मा ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महंगाई राहत कैम्प के नाम पर जनता का गुमराह करने का कार्य कर रही है राज्य की कांग्रेस सरकार। शर्मा ने कहा कि राहत के लिए जन आधार कार्ड का होना अनिवार्य बताया गया है, जबकि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के द्वारा 40 प्रतिशत लोगों को भी जन आधार कार्ड जारी नहीं किए गए है।अब जो शेष 60 प्रतिशत लोग जिनके पास जन आधार कार्ड नहीं है वे इन राहत कैंपों से निरास होकर लौट रहे है। शर्मा ने कहा कि राहत के नाम पर आमजन को चक्कर कटवाना ग़लत है। सरकार चुनाव के नज़दीक आम जन को बेवक़ूफ़ बनाकर मात्र कुछ लोगों को राहत देकर वोट बटोरना चाहती है, लेकिन जनता इतनी बेवक़ूफ़ नहीं है कि इन लुभावनी बातों का शिकार बन जाए। सरकार सभी नागरिकों को जनआधार कार्ड जारी करने के बाद राहत कैम्प लगाए तो पिछले 60 वर्षों से कांग्रेस के शोषण से लोगों को सच में कुछ राहत मिले।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62