[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : सफलता की कहानी दिव्यांग शहजाद को राहत देने वाला साबित हुआ कैंप, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जीवन में निराशा के बादल छटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : सफलता की कहानी दिव्यांग शहजाद को राहत देने वाला साबित हुआ कैंप, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जीवन में निराशा के बादल छटे

सफलता की कहानी दिव्यांग शहजाद को राहत देने वाला साबित हुआ कैंप, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जीवन में निराशा के बादल छटे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  महंगाई राहत कैंप में दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे लाभार्थियों के पंजीयन को प्राथमिकता दी जा रहीं है, ताकि उन्हें अनावश्यक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में संचालित महंगाई राहत कैंप के स्थाई शिविर में जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी के निर्देशानुसार कैंप में मौजूद सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर ने शहजाद को ऑन चेयर पर पंजीयन सुविधा उपलब्ध कराते हुए हाथों हाथ उनको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, फ्री राशन योजना में पंजीयन करवाकर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए। प्रशासन द्वारा की गई बेहतरीन पंजीयन सुविधा के लिए शहजाद पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी झुंझुनूं ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया। शहजाद ने बताया कि अब उसे बढ़ी हुई पेंशन राशि मिलेगी, वहीं बिजली बिल में भी राहत मिलने से अधिक बचत हो सकेगी। अन्नपूर्णा फूड पैकेट से भी काफी सहारा मिलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62