[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी रोकने के लिए रोज रात पांच लोग करेंगे गश्त:सादुलपुर के धोलिया गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं की वजह से उठाया कदम; हर रात बदलेगी ड्यूटी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

चोरी रोकने के लिए रोज रात पांच लोग करेंगे गश्त:सादुलपुर के धोलिया गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं की वजह से उठाया कदम; हर रात बदलेगी ड्यूटी

चोरी रोकने के लिए रोज रात पांच लोग करेंगे गश्त:सादुलपुर के धोलिया गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं की वजह से उठाया कदम; हर रात बदलेगी ड्यूटी

सादुलपुर : सादुलपुर के धोलिया गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए एक कदम उठाया है। गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से रात्रि पहरा व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत रोजाना पांच युवक मिलकर गांव की गलियों में गश्त करेंगे।

रात 10 से सुबह 4 बजे तक देंगे पहरा

यह रात्रि पहरा सोमवार रात से लागू किया गया है। पहरा रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चलेगा। पांच लोग समूह बनाकर गांव के अंदर लगातार घूमते रहेंगे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।

रोजाना पांच युवकों की बदलेगी ड्यूटी

गांव के दीनू राठौर ने बताया- आसपास के गांवों में सर्दियों के मौसम में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए गांव की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हर रात अलग-अलग पांच लोग पहरा देंगे और अगले दिन दूसरे पांच लोगों की ड्यूटी होगी। गांव के सभी युवा अपने-अपने नंबर के अनुसार इस व्यवस्था में शामिल होंगे।

ग्रामीणों का मानना है कि इस सामूहिक प्रयास से गांव में सुरक्षा का माहौल बनेगा और किसी भी बड़ी घटना को होने से पहले रोका जा सकेगा। गांववासियों ने युवाओं की इस पहल की सराहना की है और इसे एक अनुकरणीय कदम बताया है।

Related Articles