सरदारशहर में ठेले हटाने का विरोध:नगर परिषद के खिलाफ SDM को ज्ञापन सौंपा, जांच की मांग की
सरदारशहर में ठेले हटाने का विरोध:नगर परिषद के खिलाफ SDM को ज्ञापन सौंपा, जांच की मांग की
सरदारशहर : सरदारशहर में नगर परिषद द्वारा लगभग 30 साल पुराने सब्जी के ठेलों को हटाए जाने के विरोध में विकास मंच ने प्रदर्शन किया। मंच ने मंगलवार को कच्चा बस स्टैंड पर एकत्रित होकर नगर परिषद पर निजी स्वार्थों के चलते अवैध रूप से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम रामकुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
जांच और ठेले दोबारा लगवाने की मांग
विकास मंच ने ज्ञापन में ठेलों को हटाने की कार्रवाई की जांच की मांग की। मंच ने यह भी मांग की कि हटाए गए ठेलों को स्थायी रूप से दोबारा स्थापित किया जाए। मंच ने चेतावनी दी कि यदि नगर परिषद ने दोबारा इन विक्रेताओं को परेशान किया तो सड़कों को जाम कर दिया जाएगा।
विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी गरीब तबके के लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारियों ने रात 11 बजे जेसीबी मशीन लगाकर अनुचित लाभ लेते हुए इन ठेलों को हटाया, जिसे उन्होंने गैर कानूनी बताया।

पेट्रोल डालकर सुसाइड की चेतावनी दी
राजपुरोहित ने यह भी बताया कि कई सब्जी विक्रेता पिछले 30 वर्षों से इसी स्थान पर अपना गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण करार दिया। इस दौरान एक विक्रेता ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसा कदम उठाया गया तो वह अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या कर लेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और नगर परिषद की होगी।
एसडीएम रामकुमार वर्मा ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराई गई सभी बातों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बजरंग भारत, सुरेश कुमार, हरिराम, कैलाश, मनोज, परमेश्वर लाल, हरिराम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033687


