कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा बोले-अरावली मामले में सुप्रीम फैसले का स्वागत:उन्नाव रेप केस में पूर्व BJP विधायक की जमानत पर रोक को बताया न्यायपूर्ण
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा बोले-अरावली मामले में सुप्रीम फैसले का स्वागत:उन्नाव रेप केस में पूर्व BJP विधायक की जमानत पर रोक को बताया न्यायपूर्ण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर प्रतिक्रिया दी है।आज सुप्रीम कोर्ट के 2 फैसलों ने पूरी देश की जनता को राहत दी है। आमजन में सुप्रीम कोर्ट के प्रति और विश्वास बढ़ा है। अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति के आधार पर फैसला लिया था। इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले और विशेषज्ञ समिति के पूर्ववर्ती फैसले पर रोक लगा दी है। इससे स्पष्ट है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जनता के आवाज और अरावली की पुकार को सुना और जीवनदायिनी अरावली की पहाड़ियों को खनन माफियाओं के हवाले होने से बचाया है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि उमीद है कि सुप्रीम कोर्ट जनवरी में जो फैसला सुनाएगा वो जनता की भावना के अनुरूप होगा और अरावली पर्वतमाला सुरक्षित रहेगी।अरावली को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ आंदोलन कर रही थी।
वहीं, दूसरे फैसले में उन्नाव के पूर्व बीजेपी विधायक को रेप केस में जमानत देने पर रोक लगाकर न्याय किया है। रेप केस के आरोपी की जमानत पर स्टे देने से आमजन में न्याय के प्रति विश्वास पैदा किया है। कांग्रेस पार्टी इतने दिनों से महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रही थी।
डोटासरा ने कहा कि अब ये दोनों आंदोलन स्थगित किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि भविष्य में भी सुप्रीम कोर्ट में सत्य की जीत होगी और अरावली मामले में जनभावना के अनुसार ही फैसला आएगा। सभी से ये अपील है कि सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा करने की जरुरत है। अगर फैसला इसले उलट आया तो संवैधानिक तरीके से विरोध करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048947


