[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में तेली समाज का सम्मान समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में तेली समाज का सम्मान समारोह

मेधावी विद्यार्थियों और समाजसेवियों का किया सम्मान, शिक्षा को बताया तरक्की की कुंजी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत के तत्वावधान में रविवार को चूरू जिला मुख्यालय स्थित बाड़ी तेलियान में मुस्लिम तेली समाज को शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव : अब्दुल लतीफ आरको

समारोह में मुख्य अतिथि एवं प्रांतीय अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए गैर-जरूरी रीति-रिवाजों और कुरीतियों को छोड़ना होगा। उन्होंने शादी-ब्याह में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी : अशरफ अली खलज़ी

प्रांतीय संरक्षक एवं पूर्व राज्यमंत्री अशरफ अली खलज़ी ने कहा कि यदि समाज को विकसित और सशक्त बनाना है तो बच्चों को शिक्षा के रास्ते पर लाना ही होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बन सकता है।

तकनीकी व प्रतियोगी शिक्षा पर भी ध्यान दें : पीर अनवार अहमद कादरी

समारोह के विशिष्ट अतिथि शहर इमाम पीर अनवार अहमद कादरी साहब ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी प्रारंभिक शिक्षा तो ले रही है, लेकिन तकनीकी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से पीछे रह जाती है। इसके लिए युवाओं और विद्यार्थियों की समय-समय पर काउंसलिंग आवश्यक है, तभी समाज मुख्यधारा में शामिल हो सकेगा।

मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

समारोह में महापंचायत की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना और वंचित वर्ग के बच्चों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करना रहा।

चूरू के साजिद तुगलक बने प्रांतीय उपाध्यक्ष

आयोजन समिति के गुलाम हुसैन गौरी ने बताया कि इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको ने चूरू निवासी साजिद तुगलक को राजस्थान प्रांतीय कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस घोषणा का समाज के लोगों ने स्वागत किया।

समाज के सैकड़ों लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. फखरुल हसन गौरी, रफीक चौहान, मोहम्मद हुसैन निर्बान, जुमर दीन, इस्माइल चौहान सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

इस मौके पर मुश्ताक चौहान, मंगतू भाटी, गुलाम हुसैन गौरी, हारून गौरी, इस्माइल भाटी, अकबर निर्वाण, सलीम चौहान, याकूब राजगढ़िया, वजीरदीन भाटी, इब्राहिम गौरी, इमरान मलनस, अकरम एडवोकेट, असगर चौहान, असलम सीकरिया, यूसुफ चौहान, बाबू सोलंकी सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन रफीक चौहान ने किया। आयोजन के दौरान अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत-सत्कार किया गया और शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया गया।

Related Articles