[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारत हिन्दू महासभा में नवीन कुमार सुरा बने प्रदेश उपाध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारत हिन्दू महासभा में नवीन कुमार सुरा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

अखिल भारत हिन्दू महासभा में नवीन कुमार सुरा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

झुंझुनूं : अखिल भारत हिन्दू महासभा राजस्थान में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष प. पूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणी महाराज एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने बजावा सुरोका निवासी नवीन कुमार सुरा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति पर नवीन कुमार सुरा ने कहा कि वे संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए जनसंपर्क बढ़ाएंगे और किसान, श्रमिक, महिला शक्ति, विद्यार्थी एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया एवं प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया का आभार जताया।

नियुक्ति के बाद नवीन कुमार सुरा के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान उनके पिता पूर्व प्रधानाध्यापक चिरंजी लाल सुरा, चाचा डॉ. हरिसिंह सुरा, भाई आईएएस अमित सुरा सहित आलोक प्रसार झुंझुनूं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पूनिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र योगी एवं अनेक सामाजिक-राजनीतिक लोग मौजूद रहे।

महासभा नेतृत्व का कहना है कि नई नियुक्ति से प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।

Related Articles