[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सऊदी अरब के जेद्दा में झुंझुनूं के मजदूर की मौत:ब्लड शुगर बढ़ने ने पड़ा दिल का दौरा, प्रेम भंडारी बोले- शव को जल्द भारत लाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

सऊदी अरब के जेद्दा में झुंझुनूं के मजदूर की मौत:ब्लड शुगर बढ़ने ने पड़ा दिल का दौरा, प्रेम भंडारी बोले- शव को जल्द भारत लाएंगे

सऊदी अरब के जेद्दा में झुंझुनूं के मजदूर की मौत:ब्लड शुगर बढ़ने ने पड़ा दिल का दौरा, प्रेम भंडारी बोले- शव को जल्द भारत लाएंगे

सुलताना : रोजगार के लिए सऊदी अरब गए सुलताना निवासी 48 वर्षीय रमेश कुमार की जेद्दा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताया गया कि अचानक ब्लड शुगर बढ़ने से उन्हें हार्ट अटैक आया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। रमेश अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

परिजनों के अनुसार, रमेश कुमार पिछले दो साल से सऊदी अरब में ट्रोला ड्राइवर थे। 25 दिसंबर की शाम उन्होंने पत्नी से फोन पर बात की थी, उसी रात निधन की सूचना मिली। किंग फहद अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। शव फिलहाल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा है।

शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूतावास के माध्यम से कागजी कार्रवाई चल रही है। अप्रवासी भारतीय प्रेम भंडारी ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा और हर संभव मदद की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad