[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कालोटा वन क्षेत्र में अवैध खनन करते जेसीबी जब्त:ड्राइवर गिरफ्तार, देर शाम दबिश देकर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कालोटा वन क्षेत्र में अवैध खनन करते जेसीबी जब्त:ड्राइवर गिरफ्तार, देर शाम दबिश देकर पकड़ा

कालोटा वन क्षेत्र में अवैध खनन करते जेसीबी जब्त:ड्राइवर गिरफ्तार, देर शाम दबिश देकर पकड़ा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के कालोटा वन क्षेत्र में देर शाम को अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है। इस दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र से एक जेसीबी मशीन जब्त की गई और उसके चालक को गिरफ्तार किया गया।

रेंजर पवन सिंह शेखावत ने बताया कि वन क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के विरुद्ध वन विभाग, पुलिस विभाग और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। कालोटा वन क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। मौके पर मौजूद मशीन चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये संयुक्त कार्रवाई सहायक वन संरक्षक मुख्यालय झुंझुनूं हरेंद्र भाकर और सहायक वन संरक्षक खेतड़ी कमल चंद चौधरी के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कालोटा के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद वन विभाग की टीम निगरानी कर रही थी।

वन विभाग की टीम ने देर शाम संयुक्त रूप से दबिश दी और मौके से अवैध खनन में लिप्त जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शेखावत ने बताया कि खेतड़ी का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ियों से घिरा है। कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए अवैध खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग द्वारा पहाड़ियों में होने वाले अवैध खनन पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है।

रेंजर शेखावत ने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad