अरुण चतुर्वेदी और राजेंद्र राठौड़ का पिलानी में स्वागत:बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, एकजुटता और सक्रियता का दिया संदेश
अरुण चतुर्वेदी और राजेंद्र राठौड़ का पिलानी में स्वागत:बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, एकजुटता और सक्रियता का दिया संदेश
पिलानी : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ का पिलानी में स्वागत किया गया। वे चांदगोठी से राजगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी पिलानी पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
ये रहे मौजूद
यह स्वागत कार्यक्रम राजेश दहिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, गुमान सिंह गरिंडा, देवेंद्र नुहंद्द, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पिलानी नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, डुलानिया मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा, नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा और पंचायत राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक दलीप स्वामी सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एकजुटता और सक्रियता का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने अतिथियों का स्वागत कर संगठन की एकजुटता और सक्रियता का संदेश दिया। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की। यह स्वागत कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047507


