मानोता जाटान में बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल राजेश ढाका का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार:17वर्षीय बेटी नंदिनी ने दी मुखाग्नि, किया सेल्यूट
युवाओं ने लोयल से मानोता जाटान तक 4 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली,बीएसएफ बटालियन ने बेटी नंदिनी को तिरंगा भेंट किया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी–मानोता जाटान निवासी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हेड कॉन्स्टेबल राजेश ढाका (46) का उपचार के दौरान निधन हो गया। शनिवार शाम करीब 6 बजे पार्थिव देह गांव पहुंची, जहां गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जयपुर से आई BSF टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 17 वर्षीय बेटी नंदिनी ने पिता को मुखाग्नि दी और सलामी दी। इस दौरान BSF बटालियन की ओर से नंदिनी को तिरंगा भेंट किया गया।
ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, जयपुर में इलाज के दौरान मौत
BSF एएसआई रमेश यादव ने बताया कि राजेश ढाका 56 बटालियन BSF में पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के महतनगर क्षेत्र में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान पेट दर्द की शिकायत पर बटालियन अस्पताल में जांच कराई गई, जहां पथरी पाई गई। मेडिकल लीव पर घर आने के बाद 22 दिसंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जयपुर के महावीर कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इसके बाद SMS अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
बेटी बोली—‘पापा पर गर्व है, आपके सपनों को पूरा करूंगी’
पार्थिव देह गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मां फूली देवी, पत्नी सरिता देवी और बेटी नंदिनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नंदिनी ने कहा—“पापा मेरे बेस्ट पापा थे। मुझे आप पर गर्व है। मैं मम्मी का पूरा ध्यान रखूंगी और आपके सपनों को पूरा करूंगी।”
लोयल से मानोता जाटान तक 4 KM तिरंगा यात्रा
युवाओं ने लोयल से मानोता जाटान तक करीब 4 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। अंतिम यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम और राजेश ढाका अमर रहे के नारों से गांव गूंज उठा। BSF 39 बटालियन जयपुर की टीम ने संग्रामराम के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विधायक ने दी श्रद्धांजलि, मदद का भरोसा
सूचना पर क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर गांव पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरकार परिवार के साथ है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हेड कॉन्स्टेबल राजेश ढाका
जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल गुर्जर गांव पहुंचे। उन्होंने पुष्प अर्पित कर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
2000 में BSF जॉइन की, पिता भी रहे BSF में
परिजनों ने बताया कि राजेश ढाका जुलाई 2000 में उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में BSF में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे। वे देश के विभिन्न हिस्सों में सेवाएं दे चुके थे। उनके पिता रामोतार ढाका भी BSF में सेवाएं दे चुके थे और उनका पहले ही निधन हो चुका है।
परिवार में पत्नी सरिता देवी और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी नंदिनी हैं। छोटे भाई सुखवीर ढाका ग्राम पंचायत में LDC हैं, जबकि अनिल ढाका रोडवेज में कंडक्टर हैं।
सम्मानित सैनिक की यादें
ग्रामीणों ने बताया कि राजेश ढाका अनुशासित, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। वे हमेशा देशसेवा को सर्वोपरि मानते थे। उनके असमय निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरा गांव गहरे सदमे में है।
ये रहे शामिल
अंतिम संस्कार में सरपंच बहादुर मल मेगवाल, पूर्व जिला पार्षद राजकुमार ढाका, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र काजला सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

लगभग 4 किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली गई।






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2000420


