बुहाना की बेटी अंजलि तंवर ने नेशनल यूथ पार्लियामेंट में हासिल किया प्रथम स्थान, BCA स्कूल में जोरदार स्वागत
बुहाना की बेटी अंजलि तंवर ने नेशनल यूथ पार्लियामेंट में हासिल किया प्रथम स्थान, BCA स्कूल में जोरदार स्वागत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मधु दहिया
बुहाना : बुहाना निवासी अंजलि तंवर ने जयपुर में आयोजित नेशनल यूथ पार्लियामेंट में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंजलि ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ विषय पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की भूमिका निभाते हुए प्रभावशाली वक्तव्य दिया। उनके भाषण में तथ्यों की मजबूती, तार्किक विश्लेषण और लोकतांत्रिक मूल्यों की गहरी समझ ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। अंजलि तंवर पुत्री रोहिताश तंवर हैं और कक्षा 1 से 12 तक बुहाना चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल की होनहार छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर BCA स्कूल में पूर्व छात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच रामावतार जांगिड़ ने की। इस अवसर पर अंजलि की माता शकुन कंवर और पिता रोहिताश तंवर का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्था निदेशक वीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य महताब सिंह, पूजा यादव, डॉ. जयपाल सिंह, मुकेश शर्मा, मुकेश चौधरी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने होनहार अंजलि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042803


