[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंडावा विधानसभा क्षेत्र की तेतरा पंचायत के मिठवास से तेतरा तक डामरीकरण सड़क का शिलान्यास संपन्न हुआ

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

मंडावा विधानसभा क्षेत्र की तेतरा पंचायत के मिठवास से तेतरा तक डामरीकरण सड़क का शिलान्यास संपन्न हुआ

मंडावा विधानसभा क्षेत्र की तेतरा पंचायत के मिठवास से तेतरा तक डामरीकरण सड़क का शिलान्यास संपन्न हुआ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

मंडावा : मंडावा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेतरा के ग्राम मीठवास में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की अनुशंसा पर 68.75 लाख रुपये की स्वीकृत डामर सड़क का शिलान्यास संपन्न हुआ। मंडावा–मुकुंदगढ़ सड़क मीठवास से वाया श्मशान घाट होते हुए तेतरा तक का शिलान्यास पूर्व Dy.SP खेम सिंह ढाका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उप सरपंच राजेंद्र सौहू, हरिशंकर रयाड़, किरोड़ीमल पुनिया, किरोड़ीमल ढाका, दिनेश ढाका, मुलचंद सोहू, मोहनलाल सोहू, सुरेन्द्र पूनिया, शिवकरण पूनिया, खेमसिंह हवलदार, अमित ढाका, महेन्द्र काला, नारायण काला, अजय सोहू, घड़सीराम ढाका, श्रीचंद काला, सचिन सोहू सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह सड़क निर्माण क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन और आमजन की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles