राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुंझुनूं में चल रहे सात दिवसीय शिविर का आज समापन हुआ समापन के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक सामुदायिक सद्भावना पैदा करने वाला कार्यक्रम है जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मंजू चौधरी ने सभी स्वयंसेवकों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विकास मील ने सात दिवसीय शिविर में किए गए कार्यों के बारे में बताया तथा कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर छात्रों द्वारा गोद ली गई बस्ती में नशा मुक्ति की रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया, और नशा मुक्ति की सभी को शपथ दिलाई। समापन कार्यक्रम में डॉ. संगीता डॉ. कविता, सचिन, दारासिंह और स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047617


