दुलार स्मृति कार्यक्रम आज
प्रयास पुस्तक उपहार योजना में पुस्तकें वितरित करेंगे राठौड़, सहारण एवं सैनी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अंचल के साहित्यकारों की कृतियों को पुस्तकालय तक पहुंचाने हेतु प्रारंभ प्रयास पुस्तक उपहार योजना अंतर्गत शिक्षाविद सोहन सिंह दुलार के आठवें स्मृति दिवस पर शनिवार को राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में पुस्तक उपहार कार्यक्रम होगा। प्रयास संस्थान के सचिव कमल शर्मा ने बताया कि स्थानीय सूचना केंद्र में शनिवार अपराह्न 3.30 बजे होने वाले सोहनसिंह दुलार स्मृति कार्यक्रम में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं साहित्यकार डाॅ. आर. डी. सैनी, चूरू विधायक हरलाल सहारण तथा शिक्षाविद प्रो. एच. आर. ईसराण बतौर अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सावित्री दुलार करेंगी। शर्मा ने बताया कि अतिथि कार्यक्रम में अंचल के साहित्यकारों की इस योजनांतर्गत क्रय की पुस्तकें पुस्तकालयों हेतु भेंट करेंगे। आयोजन में शिक्षाविद दुलार के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर चर्चा होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047617


