[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिव अप अभियान : 31 दिसंबर तक नाम हटवा सकते हैं अपात्र लाभार्थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गिव अप अभियान : 31 दिसंबर तक नाम हटवा सकते हैं अपात्र लाभार्थी

गिव अप अभियान : 31 दिसंबर तक नाम हटवा सकते हैं अपात्र लाभार्थी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गिव अपअभियान के अंतर्गत अपात्र परिवार 31 दिसंबर तक स्वेच्छा से योजना से अपना नाम हटवा सकते हैं।

जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ ने बताया कि आयकरदाता, सरकारी/अर्द्ध सरकारी कर्मचारी, एक लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय, चार पहिया वाहन, निर्धारित सीमा से अधिक मकान या कृषि भूमि वाले परिवार योजना के लिए अपात्र हैं। ऐसे परिवार ऑनलाइन या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से नाम हटवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि झुंझुनूं जिले में अब तक 18,103 राशन कार्ड और 1,47,051 यूनिट हटाई जा चुकी हैं। लगातार छह माह तक गेहूं नहीं लेने पर नाम स्वतः हट सकता है। समय रहते नाम नहीं हटवाने पर 30.57 रुपये प्रति किलो की दर से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles