[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरेश पूनिया को नेपाल में ‘एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड’ मिलेगा:चिड़ावा के वस्त्र व्यवसायी का होगा सम्मान, काठमांडू में मिलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुरेश पूनिया को नेपाल में ‘एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड’ मिलेगा:चिड़ावा के वस्त्र व्यवसायी का होगा सम्मान, काठमांडू में मिलेगा

सुरेश पूनिया को नेपाल में 'एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड' मिलेगा:चिड़ावा के वस्त्र व्यवसायी का होगा सम्मान, काठमांडू में मिलेगा

चिड़ावा : चिड़ावा निवासी और वस्त्र व्यापार संघ के सचिव सुरेश पूनिया को नेपाल में ‘एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें काठमांडू में आयोजित होने वाले वैश्विक शांति सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा। नेपाल के पूर्व उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देंगे।

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हो रहा है। मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि पूनिया का चयन चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. एच.सी. गणेशिया और सलाहकार समिति के प्रमुख डॉ. विष्णु हरी नेपाल (पूर्व राजदूत, जापान) की अनुशंसा पर किया गया है।

उन्हें अंतरराष्ट्रीय समरसता को बढ़ावा देने और विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से किए गए कार्यों के लिए चुना गया है। इस समारोह में भारत, नेपाल, भूटान, जर्मनी, इजराइल और फिजी सहित कुल 25 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सम्मेलन के दौरान सुरेश पूनिया भारत-नेपाल की वैदिक संस्कृति के पुनरुत्थान, भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता दिलाने और अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपना उद्बोधन भी देंगे। चिड़ावा निवासी पूनिया के इस अंतरराष्ट्रीय चयन पर स्थानीय क्षेत्र के लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77