[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुशासन दिवस पर अटल जी को , अधिकारियों ने ली सुशासन शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुशासन दिवस पर अटल जी को , अधिकारियों ने ली सुशासन शपथ

सुशासन दिवस पर अटल जी को , अधिकारियों ने ली सुशासन शपथ

खेतड़ीनगर : सुशासन दिवस के अवसर पर सोमवार को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ईकाई खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के प्रशासन भवन परिसर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख घनश्याम दास गुप्ता ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर इकाई प्रमुख ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन सुशासन, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बिना भय और पक्षपात के कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर बल दिया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलवाई गई एवं सुशासन दिवस का उद्देश्य जो कि भारतीय नागरिकों को सरकारी जवाबदेही के बारे मे जागरूक करना तथा पारदर्शी, जवाबदेह या कुशल और समावेशी तरीके से कार्य करने के बारे में अवगत करवाया।

कार्यक्रम में पी.डी. बोहरा, संजय शिवदर्शी, मनीष गवई, आनंद कुमार पांडे, विपिन शर्मा, मुन्ना लाल जैदिया, संजय पटनकर, हसरत हुसैन, रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सुशासन की शपथ ली।

Related Articles