[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति की बैठक, किसान महापंचायत की तैयारी पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति की बैठक, किसान महापंचायत की तैयारी पर चर्चा

स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति की बैठक, किसान महापंचायत की तैयारी पर चर्चा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : बिजली उपभोक्ता स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति झुंझुनूं की विस्तारित बैठक शिक्षक भवन में वयोवृद्ध किसान नेता कामरेड फूलचंद ढेवा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 12 जनवरी 2026 को अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, झुंझुनूं पर प्रस्तावित किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।

बैठक में बिजली विधेयक 2025 वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाना बंद करने, सभी स्मार्ट मीटर हटाकर सामान्य मीटर लगाने, सोलर व नए कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने, किसानों को दिन में बिना ट्रिपिंग गुणवत्तापूर्ण थ्री-फेज बिजली देने तथा घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने जैसी मांगों पर जोर दिया गया।

संघर्ष समिति के घटक संगठनों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कम वोल्टेज व अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर रोष व्यक्त किया गया। विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक को संबोधित किया।

Related Articles