एमए टॉपर गोल्ड मेडलिस्ट तबस्सुम का कौम काजियान ने किया सम्मान
एमए टॉपर गोल्ड मेडलिस्ट तबस्सुम का कौम काजियान ने किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से एमए उर्दू में टॉप कर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली चूरू शहर की प्रथम मुस्लिम महिला तबस्सुम बानो के सम्मान में कौम काजियान की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नई सड़क स्थित राजेन्द्र स्टूडियो के पास आयोजित हुआ।
चूरू पहुंचने पर तबस्सुम बानो का नई सड़क, भरतिया कुआं, पठान चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस के रूप में फूलों व नोटों की मालाओं तथा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौम काजियान के सदर संजय भाटी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया रहे।
वक्ताओं ने तबस्सुम की सफलता को चूरू शहर के लिए गौरव बताते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अंत में तबस्सुम बानो ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सास-ससुर और शिक्षकों को दिया।
कार्यक्रम मे शहर के निवर्तमान पार्षदों में अज़ीज़ खान,बाबू खान मंत्री, समीउल्लाह गौरी, नोमान सैय्यद, इस्माइल भाटी, सेवानिवृत्त अध्यापक दिन मोहम्मद, सेवानिवृत्त व्याख्याता असगर अली ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन इमरान मंसूर अली ने किया। इस अवसर पर आज़म भाटी ,खादिम खान, रशीद सैय्यद, इमरान भाटी मोहसिन अली, इरफ़ान भाटी काज़ी अब्बास,अकरम टेलर, खादिम, मास्टर वसीम शेरा, नाइफ, बंटी, साईंल, फय्याज भाई, अबू मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में महिलाएं आदि उपस्थित थे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043891


