युवा कांग्रेस ने निकाली ‘अरावली बचाओ’ पदयात्रा
युवा कांग्रेस ने निकाली ‘अरावली बचाओ’ पदयात्रा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस की ओर से ‘अरावली बचाओ’ अभियान के तहत सभा एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडेलिया हाउस से शुरू होकर वीरगति स्मारक तक पदयात्रा के रूप में सम्पन्न हुआ।
पदयात्रा के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं संगरिया विधायक अभिमन्यु पुनियां रहे, जबकि अध्यक्षता कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रेहान रेयाज चिश्ती ने की। कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कपिल देसाई सहित कई कांग्रेस व युवा कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस चूरू विधानसभा अध्यक्ष सोयल खान डीके ने कहा कि अरावली पर्वतमाला पर्यावरण की रीढ़ है, जिसे बचाने के लिए जनजागरूकता आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया तथा अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जमील चौहान, आरिफ पीथिसर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हर्ष लाम्बा, अबरार खान, विमल शर्मा, अजीज खान, तौफीक खान, प्रमेन्द्र सिहाग, हेमंत सिहाग, रतन जांगिड़, असलम खान, शाहरूख खान, समीर खान आमू, तौफीक खान मिटकी, समीर सूका, हमीद रिसालदार शोयल मातवाण, शिवकुमार शर्मा, अज्जु लुहार, शाहिद खान सोनु, शब्बीर खान, सलीम पीए, अब्बास अगवान, बाली बाई, अमीन खां, शंकर चंदेलिया, रामेश्वर प्रसाद नायक, शंकर डाबला, जाफर खां, महबूब खां, विमल ओझा, वाहिद खान, शिवकुमार शर्मा, बजरंग बाजाड, आसिफ निर्वाण, प्रेम प्रकाश जानू, अब्दुल करीम, गुलाम दस्तगीर, आरिफ रिसालदार, सुलेमान मणीयार, फरियाद खां, अशोक पंवार, अभिषेक पंवार, राजेश चौधरी, रहमान खान, आबिद अली, समीर, अल्ताफ, हमीद खान, कासम सिसोदिया, नासीर हुसैन सबीर खान आमीन खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043823


