[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर में विकास रथ का किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर में विकास रथ का किया स्वागत

पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर, ईओ संजू खोड सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलाये जा रहे विकास रथ का गुरूवार को नगरपालिका रतननगर के खैल मैदान में पहुंचने पर नगरपालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर, अधिशाषी अधिकारी सुश्री संजू खोड सहित उपस्थित जनप्रतिनिधयों एवं आमजन ने रथ का माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही रथ लेकर पहुंचने वाली टीम का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।

विकास रथ द्वारा उपस्थित जनों को वीडियों फिल्म के माध्यम से विकास कार्यो की जानकारी दी गई तथा साथ ही दो साल में हुए विकास कार्यो के साहित्य को भी वितरित कर आमजन तक योजनाओं की जानकारी दी गई। बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान के तहत राजस्थान सरकार के दो साल नव उत्थान नई पहचान के अन्तर्गत रतननगर में पहुंचे रथ ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में किये गये विकास कार्यो की जानकारी देने के साथ ही रथ में रखी हुई सुझाव पेटिका के माध्यम से आमजनों से आगामी विकास कार्यो को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किये गये।

सुशासन की शपथ दिलाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर गुरूवार को नगरपालिका में जयंती दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रृंद्धाजली अर्पित की गई तथा उपस्थित समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को सुशासन शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर पार्षद ओमप्रकाश जांगिड़, विजय कुमार मिश्रा, नवनीत शर्मा, जब्बार खां, घीसाराम गुडे़सर, तेजाराम चायल, मोहम्मद साबीर कुरैशी, सुफियान, बंटी गुर्जर, शंकरलाल गुर्जर, मुकेश कुमार, मनोहर सिंह, शंकरलाल पूनियां, किशनलाल उपाध्याय, श्यामसुन्दर शर्मा, विकास भाटिया, होमेन्द्र सिंह, बाबुलाल, पुरूषोतम लाल, अशोक कुमार, दुलीचंद, रमेश कुमार सहित गणमान्य जन उपस्थित रहें।

Related Articles