सूबेदार अशोक मान का सड़क दुर्घटना में निधन:भिर्र गांव के निवासी थे, बबीना रेजीमेंट में थे पदस्थापित
सूबेदार अशोक मान का सड़क दुर्घटना में निधन:भिर्र गांव के निवासी थे, बबीना रेजीमेंट में थे पदस्थापित
बुहाना : भारतीय सेना की 514 एडी रेजीमेंट, बबीना में पदस्थापित सूबेदार अशोक कुमार मान का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे बुहाना तहसील के भिर्र गांव के निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार 26 दिसंबर 2025 को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भिर्र में किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, सूबेदार मान 22 दिनों के वार्षिक अवकाश पर थे और अपनी कार से सड़क मार्ग द्वारा अपने पैतृक गांव भिर्र (तहसील बुहाना, जिला झुंझुनूं) लौट रहे थे। 25 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 6:30 बजे दौसा जिले के मेहंदीपुर के पास उन्होंने नित्यकर्म के लिए कार रोकी थी।
शौच के बाद जब वे वापस अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मृत्यु हो गई।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (चिड़ावा) कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि दिवंगत सैनिक का पार्थिव शरीर दौसा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव भिर्र लाया जाएगा। सैन्य सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 26 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 11 बजे गांव भिर्र में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
सूबेदार मान के परिवार में उनकी पत्नी अनीता देवी और दो पुत्र मोहित मान (22 वर्ष) और अंकित कुमार (21 वर्ष) हैं। इस घटना पर स्थानीय नागरिकों और पूर्व सैनिक संगठनों ने दिवंगत सूबेदार को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042877


