[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुबोध स्कूल की दो छात्राओं का पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन, मिलेगी ₹75 हजार की छात्रवृत्ति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सुबोध स्कूल की दो छात्राओं का पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन, मिलेगी ₹75 हजार की छात्रवृत्ति

सुबोध स्कूल की दो छात्राओं का पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन, मिलेगी ₹75 हजार की छात्रवृत्ति

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : सुबोध स्कूल की मेधावी छात्रा पीयूष कुमारी पुत्री रोहिताश कुमार एवं शिवानी पुत्री पवन कुमार का राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

पद्माक्षी पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा जिले में अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत दोनों छात्राओं को ₹75,000 की नगद राशि एवं प्रमाण पत्र राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

विद्यालय निदेशक सुशील कुमार मील ने बताया कि छात्रा पीयूष कुमारी ने बोर्ड परीक्षा 2025 में कला संकाय में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों छात्राओं का सम्मान किया गया तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय एमडी सुमित कुमार मील, सुप्रिया मील, भगवानाराम सैनी, प्रदीप जोरासिया, ओमप्रकाश गढ़वाल, सुनील सैनी, कैलाश सैनी, विजय, प्रदीप बिजला सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles