मंदिर जाते समय रास्ते में युवक को लाठियों से मारा:अतिक्रमण हटाने पर किया हमला, पूर्व पालिका चेयरमैन पर मारपीट का आरोप लगाया
मंदिर जाते समय रास्ते में युवक को लाठियों से मारा:अतिक्रमण हटाने पर किया हमला, पूर्व पालिका चेयरमैन पर मारपीट का आरोप लगाया
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के सुल्ताना कस्बे में जोहड़ से अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद हिंसक हो गया। राजस्थान हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले डॉ. जितेंद्र सिंह शेखावत के साथ गुरुवार सुबह बीच सड़क पर मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग उन पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार डॉ. जितेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर से मंदिर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वे सुल्ताना के बाईपास रोड पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
लाठियों से मारपीट, महिलाओं के शामिल होने का आरोप
डॉ. जितेंद्र का आरोप है कि हमलावरों के साथ कई महिलाएं भी मौजूद थीं। सभी ने मिलकर उन पर लाठियों से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पूर्व पालिका चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट
डॉ. जितेंद्र सिंह शेखावत ने सुल्ताना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन घीसाराम चावरिया, उनके पुत्रों रविंद्र, सूरज और अन्य सहयोगियों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।
जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव की जोहड़, चारागाह और सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) लगा रखी है। कोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटने पर उन्होंने अवमानना याचिका भी दायर की है। इसी रंजिश को लेकर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब वे बस स्टैंड की ओर जा रहे थे, तब हरिनारायण अस्पताल के पास आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
रिपोर्ट में पूर्व चेयरमैन घीसाराम, रविंद्र, सूरज व अन्य के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
प्रशासन ने हटाए थे 25 अतिक्रमण
सुल्ताना पालिका क्षेत्र के जोडिया रोड स्थित खसरा नंबर 1090 (गैर मुमकिन जोहड़ भूमि) पर राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में बड़ी कार्रवाई की गई थी। चिड़ावा तहसीलदार रामकुमार पूनिया के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की मदद से 25 कच्चे-पक्के अतिक्रमण ध्वस्त किए थे।
हालांकि, प्रशासन ने मानवीय आधार पर भूमिहीन परिवारों के रहवासी मकानों को फिलहाल नहीं छेड़ा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039853


