बीदासर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराई:दो घायल, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी; स्टेट हाइवे-20 पर हुआ हादसा
बीदासर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराई:दो घायल, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी; स्टेट हाइवे-20 पर हुआ हादसा
बीदासर : बीदासर थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे-20 पर बुधवार देर रात एक कार और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के अनुसार नोखा की ओर जा रहे ट्रेलर से पीछे से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर टकरा गई थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043533


