कुमकुम सोनी ने जीता गोल्ड, इंडोनेशिया के लिए चयन:पश्चिम जोन बॉल बैडमिंटन में सरदारशहर की बेटी का शानदार प्रदर्शन
कुमकुम सोनी ने जीता गोल्ड, इंडोनेशिया के लिए चयन:पश्चिम जोन बॉल बैडमिंटन में सरदारशहर की बेटी का शानदार प्रदर्शन
सरदारशहर : सरदारशहर की कुमकुम सोनी ने पश्चिम जोन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर उन्होंने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में सरदारशहर का नाम रोशन किया है। कुमकुम का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडोनेशिया में होने वाली बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जहां वो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कुमकुम सोनी ने पश्चिम जोन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से स्वर्णकार समाज सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के साथ-साथ, कुमकुम सोनी को जयपुर में आयोजित होने वाले “बेटी सम्मान समारोह 2025” का ब्रांड एंबेसेडर भी चुना गया है। ये उनके व्यक्तित्व, प्रतिभा और प्रेरणादायक उपलब्धियों का प्रमाण है।
श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रतनलाल डांवर ने कुमकुम सोनी को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए कहा, “कुमकुम सोनी ने यह सिद्ध कर दिया है कि समाज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उसकी ये उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”
समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों ने भी कुमकुम सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी देश और समाज का नाम रोशन करती रहेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035818
