चूरू की बेटी पारुल रही एलिट मिस राजस्थान सेकंड रनर-अप:बोली- राजस्थान की लोक संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है सपना
चूरू की बेटी पारुल रही एलिट मिस राजस्थान सेकंड रनर-अप:बोली- राजस्थान की लोक संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है सपना
चूरू : यह जीत मेरे लिए सिर्फ एक खिताब नहीं है, बल्कि एक ऐसा अवसर है। जिसके जरिए मैं अपनी जमीन से दुनिया को प्रेरित करना चाहती हूं। मेरा सपना है कि राजस्थान की लोक संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाउ। यह कहना है चूरू की बेटी पारुल झेडू का। जिले के गांव गोगासर की पारूल ने एलिट मिस राजस्थान-2025 में सेकंड रनर-अप का खिताब जीता है। अब वह मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है।
एलिट मिस राजस्थान 2025 (सीजन-12) का ग्रैंड फिनाले सोमवार 22 दिसंबर को जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल में हुआ। जिसमें प्रदेशभर से आई सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच पारूल ने टॉप-3 में जगह बनाई और सेकेंड रनर-अप रही।
राजस्थान की लोक संस्कृति से है बेहद लगाव
इस उपलब्धि पर पारुल झेडू ने कहा- “यह जीत मेरे लिए सिर्फ एक खिताब नहीं है, बल्कि एक ऐसा अवसर है जिसके जरिए मैं अपनी जमीन से दुनिया को प्रेरित करना चाहती हूं।” उन्होंने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सधी हुई प्रस्तुति से यह मुकाम हासिल किया।
साथ ही पारुल ने बताया कि उनको राजस्थान की लोक संस्कृति से बेहद लगाव है। पारुल ने कहा- मेरा सपना और प्रयास है कि राजस्थान की लोक संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में अपनी भूमिका निभाऊ।
मॉडलिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी है जारी
पारुल मॉडलिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं। उनका मानना है कि शिक्षा और जुनून दोनों को साथ लेकर चलना ही सच्ची सफलता है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता प्रदीप और संगीता, बहन प्रीति और भाई मोहित सहित पूरे परिवार को दिया।
कई म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी
पारुल का सपना मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना है। वह पहले भी कई म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं और बड़े मंच पर खुद को स्थापित करने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि चूरू जिले और राजस्थान की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी है।
बचपन से रहा है डांस का शौक
पारुल ने बताया कि वह पहले घर पर डांस करती थी। तब मम्मी ने समझाया और मैं स्कूल, कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने लगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो शेयर करने लगी। उन्हें बचपन से ही डांस का शौक रहा हैं।
प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं पिता
पारुल ने बताया कि वह मध्यम वर्गीय परिवार से है। पिता प्रदीप झेडू प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। मां संगीता गृहिणी हैं। एक बहन और एक भाई है। तीन भाई बहनों में पारूल सबसे छोटी हैं। सबसे बड़ी बहन प्रीति बीएड सैकेंड ईयर में हैं। उससे छोटा भाई मोहित गुड़गांव में इंडिगो एयरलाइंस में डाटा एनालिसिस है। पारूल ने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और अभी एमकॉम कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035757
