[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : बजरंग दल की ओर से बुधवार को मिंतर चौक पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे विभत्स अत्याचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई और आक्रोश जताया गया।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार से मांग की कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भारत सरकार से भी आग्रह किया गया कि इस गंभीर विषय को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद नवलगढ़ के संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़, प्रखंड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया, प्रखंड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी, प्रखंड मंत्री सुरेश कुमावत, योगेंद्र मिश्रा, शिवरतन मुरारका, पवन शर्मा, रतनलाल, मोहनलाल चुड़ीवाल, फूलचंद सैनी, मेजर डी.पी. शर्मा, अशोक जोशी, अर्जुन लाल सैनी, मनोज पाराशर, अखिलेश शर्मा, नंदकिशोर सोनी, मनोज सोनी, बजरंग दल संयोजक अंशु सैनी, प्रशांत सैनी, ललित कुमावत, विष्णु सैनी, पियूष सांखला सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं हिंदू सर्व समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को मानवता के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की।

Related Articles