[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ सरकारी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन महाविद्यालय बिसाऊ का परीक्षा सेंटर बिसाऊ रखने की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ सरकारी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन महाविद्यालय बिसाऊ का परीक्षा सेंटर बिसाऊ रखने की मांग

बिसाऊ सरकारी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन महाविद्यालय बिसाऊ का परीक्षा सेंटर बिसाऊ रखने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : शहर के राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को तहसील कार्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम तहसीलदार शेर सिंह को ज्ञापन सौंपा है। छात्रों ने शहर से 35 किलोमीटर दूर झुंझुनूं सेन्टर पर जाकर परीक्षा देने पर होने वाली समस्याओं को अवगत कराते एवं बिसाऊ ही सेन्टर की मांग करते हुए समस्या से निदान दिलाने की गुहार लगाई।

महाविद्यालय के 137 छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन देकर बताया कि हमारा परीक्षा केन्द्र बिसाऊ महाविधालय से 35 किलोमिटर दूर झुंझुनू आता है। तथा हमारे गांवो से 50 किलोमिटर दूर पड़ता है। हमारे गांवो से लेकर सेन्टर तक सड़को का खस्ता हाल है। तथा सड़को का निर्माण कार्य भी चल रहा है। मण्डावा, मलसीसर, रामगढ सहित अन्य गांवो के लिए साधनो का अभाव है। जिससे हमारे महा विद्यालय के छात्र छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमारी मांग है कि बिसाऊ ही सेन्टर रखकर  इस समस्या से निदान दिलाए।

इस मौके पर समीरा खान, रीना सैनी, कोमल, रिहाना, मुस्कान, सोयब, अरमान, समीर, प्रवेज, नूरजहां, आयुषि, रिंकू, कमल सैनी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles