कृषि उपज मंडी में 01 जनवरी से होगा व्यापार स्थानांतरण
कृषि उपज मंडी में 01 जनवरी से होगा व्यापार स्थानांतरण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मण्डी समिति कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को कृषि उपज मण्डी समिति सचिव पंकज शर्मा की अध्यक्षता में चूरू मण्डी व्यापार अध्यक्ष तथा अनुज्ञापत्रधारी व्यापारियों के साथ व्यापार स्थानान्तरण (ट्रेड शिफ्ट) करने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। मंडी सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि बैठक में व्यापारियों की पूर्व मांग के अनुसार आवंटित दुकानों के पीछे गोदामों का आवंटन कर उनको कब्जा पत्र जारी कर दुकानों का कब्जा व्यापरियों को सुपुर्द कर दिया गया है और व्यापारियों को मण्डी प्रांगण में व्यापार स्थानान्तरण हेतु निर्देशित किया गया है।
इस पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष व समस्त अनुज्ञापत्रधारी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से 01 जनवरी, 2026 को चूरू मंडी प्रांगण में एक साथ व्यापार स्थानान्तरण करने का निर्णय लिया है। मंडी सचिव ने सभी किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि गुड़, चीनी, अनाज आदि अपनी कृषि जिन्सों को कृषि उपज मण्डी समिति प्रांगण में लाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035484

