[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चरण सिंह नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, 66 यूनिट रक्त संग्रहित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चरण सिंह नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

चरण सिंह नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के चरण सिंह नगर गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अमित खाखिल के आर्थिक सहयोग से चारावास पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज तुन्दवाल की देखरेख में किया गया। ब्लड बैंक सीकर के इंचार्ज अनिल चौधरी एवं एमओ डॉ. राकेश सिंह की टीम द्वारा शिविर में रक्त संग्रहण किया गया, जिसमें कुल 66 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह के साथ रक्तदान किया।

अमित खाखिल ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की स्मृति में किया गया। रक्तदान करने वाले युवाओं ने बताया कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना, जीवन रक्षा में सहयोग करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। युवाओं ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज तुन्दवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। नियमित रक्तदान से जहां जरूरतमंद मरीजों को जीवन मिलता है, वहीं रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

शिविर में राजेंद्र श्योराण, नवीन नेहरा, विकास बुडानिया, विजेंद्र सुरा, परमेंद्र सिंह दादरवाल, विक्रम मील, यश खाखिल, आशीष नेहरा, कर्मपाल बुडानिया, शक्ति सिंह, करमजीत बुडानिया, अमित खाखिल, पवन श्योराण, कपिल खाखिल, नीरज, कपिल, जीएमएम सुनीता, एएनएम अंजू, उर्मिला, आशा, गुलजारी कड़वासरा, महेंद्र खाखिल, विजय सिंह खाखिल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles