शेखावाटी विश्वविद्यालय की परीक्षा अव्यवस्थाओं के खिलाफ एबीवीपी का उग्र आंदोलन
पांच घंटे तक तालाबंदी कर प्रशासन को घेरा, परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों, पोर्टल त्रुटियों एवं प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने उग्र प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन में लगभग पांच घंटे तक तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया तथा परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इकाई अध्यक्ष विकास गुर्जर ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में माइनर पेपर आयोजित नहीं किए गए, जिन्हें अब तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के साथ जोड़ दिया गया है। इसके कारण पोर्टल पर छात्रों को ‘ड्यू’ पेपर दिखाया जा रहा है, जिससे हजारों मेधावी विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड, एनएसपी एवं अन्य सरकारी छात्रवृत्तियों से वंचित हो रहे हैं। यह विश्वविद्यालय प्रशासन की घोर गैर-जिम्मेदारी है, जिसे एबीवीपी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
इकाई उपाध्यक्ष सतवीर मीणा ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरवाते समय पोर्टल पर इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट का विकल्प उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण अधिकांश छात्रों ने बिना इन विकल्पों के फॉर्म भर दिए। अब पोर्टल पर यह विकल्प दिखने से विद्यार्थी असमंजस में हैं कि उनका फॉर्म मान्य होगा या नहीं। इसके साथ ही सेमेस्टर परीक्षा में एक वर्ष का अंतराल होने पर विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जा रहे हैं। पीजी इतिहास विभाग के फॉर्म भरने में भी गंभीर समस्याएं आ रही हैं। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सेमेस्टर परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन के फॉर्म भी नहीं भरवाए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उत्तम चौधरी ने कहा कि शेखावाटी विश्वविद्यालय केवल फीस वसूली का केंद्र बनकर रह गया है। परीक्षा परिणामों में देरी और पोर्टल की खामियों के कारण छात्रों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय रहते इन सभी विसंगतियों को दूर नहीं किया, तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को और उग्र करेगी।
प्रदर्शन के दौरान मीडिया सहसंयोजक सतेन्द्र योगी, इकाई उपाध्यक्ष अंकित चाहर, नवीन झाझड़िया, रितेश चौधरी, राजाराम घील, राजवीर सिंह, कृष्ण सेवदा, लोकेश गुर्जर, अंकित कालावत, अनिल खेदड़, निशांत, लक्की सहित अनेक एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036382


