[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राउमावि महनसर में मनाया गया वीर बालक दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

राउमावि महनसर में मनाया गया वीर बालक दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

राउमावि महनसर में मनाया गया वीर बालक दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

महनसर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महनसर में बुधवार को प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ की अध्यक्षता में वीर बालक दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं कविता वाचन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में भूमिका व वाहिदा तथा सानिया व प्रीति विजेता रहीं। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में साइना बानो ने प्रथम, शाहिद खान ने द्वितीय एवं सानिया बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को व्याख्याता महेन्द्र सिंह लाम्बा एवं विद्याधर सिंह द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में उप-प्रधानाचार्य रमा शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ ने अपने संबोधन में वीर बालक दिवस के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उत्तम संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक अशफाक अली (बिसाऊ) ने किया।

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल इकबाल हुसैन, व्याख्याता महेन्द्र सिंह लाम्बा, सुमन बसेरा, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाशचंद्र धौलपुरिया, बबीता, घङसीराम धायल, मुरारीलाल चौहान, सरिता, महिपाल सिंह, विद्याधर सिंह, राजेश कुमार, कमला पूनियां, अनिल माथुर, शायर कंवर, राधाकृष्ण, रामेश्वरदयाल धौलपुरिया, सुल्तान सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles