[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में राजस्थान सरकार की रथयात्रा का स्वागत:दो वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में राजस्थान सरकार की रथयात्रा का स्वागत:दो वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं

पलसाना में राजस्थान सरकार की रथयात्रा का स्वागत:दो वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं

रानौली : राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क रथयात्रा का बुधवार शाम पलसाना के रामलीला मैदान में स्वागत किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना है।पलसाना पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा का स्वागत किया। रथ पर लगी विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भजनलाल सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि राज्य सरकार ने अपनी लगभग 90 प्रतिशत बजट घोषणाओं को लागू कर दिया है। रथयात्रा के चालक को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुझाव पेटिका में अपने विचार लिखकर डाले। इनमें पलसाना में पुलिस चौकी स्थापित करने और उपतहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव शामिल थे। नागरिकों ने राज्य और केंद्र सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

इस अवसर पर पलसाना नगरपालिका ईओ रवीना चौधरी, रानोली-पलसाना भाजपा मंडल अध्यक्ष रूप सिंह शेखावत, रथयात्रा संयोजक मनोज कुमावत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदलाल बिजारणियां, एडवोकेट कैलाश शर्मा, वीडीईओ सुरेंद्र शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और अन्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles