शेखावाटी यूनिवर्सिटी से 5 SFI छात्रनेता पुलिस हिरासत में:फीस बढ़ोतरी के विरोध में कल से धरने पर बैठे थे,संगठन ने जल्द रिहाई की मांग की
शेखावाटी यूनिवर्सिटी से 5 SFI छात्रनेता पुलिस हिरासत में:फीस बढ़ोतरी के विरोध में कल से धरने पर बैठे थे,संगठन ने जल्द रिहाई की मांग की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर की पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे SFI के 5 छात्र नेताओं को आज शाम को दादिया पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार से इन्होंने धरना शुरू किया था। अब छात्र संगठन SFI ने हिरासत में लिए छात्र नेताओं की जल्द रिहाई करने की मांग की है।
दादिया थाना पुलिस ने राजू बिजारणियां,देवराज हुड्डा,जयकुमार, कन्हैया चौधरी,संदीप नेहरा को हिरासत में लिया। इन लोगों का कहना था कि यूनिवर्सिटी में संचालित साइबर सिक्योरिटी,फोरेंसिक साइंस, AI फर्स्ट सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म शुरू किए हैं लेकिन इनकी परीक्षा फॉर्म फीस पीजी की तुलना में बहुत ज्यादा है।

ज्यादा फीस लेने के बावजूद भी ना तो हमारे टीचर है और ना सिलेबस हुआ। समय पर क्लास भी नहीं लगती और सबसे ज्यादा फीस इन डिपार्टमेंट की है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द फीस कम की जाए अन्यथा छात्र संगठन एसएफआई आंदोलन तेज करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2040111


