[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में बालिका प्रोत्साहन सामाजिक कार्यक्रम:381 छात्राओं को जूते, मिठाई और 100 रुपए नकद देकर सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में बालिका प्रोत्साहन सामाजिक कार्यक्रम:381 छात्राओं को जूते, मिठाई और 100 रुपए नकद देकर सम्मानित किया

सूरजगढ़ में बालिका प्रोत्साहन सामाजिक कार्यक्रम:381 छात्राओं को जूते, मिठाई और 100 रुपए नकद देकर सम्मानित किया

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ स्थित पीएम श्री श्रीकृष्ण परिषद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में झुंझुनवाला परिवार की ओर से बालिकाओं के प्रोत्साहन हेतु एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत स्कूल में क्लास 1 से 12 तक की सभी 381 छात्राओं को जूते, मोजे, मिठाई के साथ-साथ प्रत्येक स्टूडेंट को 100 की रुपए नकद राशि प्रदान की गई।

डॉ. अनिल कुमार शर्मा ‘अनमोल’ ने बताया कि यह संपूर्ण सामग्री संत कुमार झुंझुनवाला की ओर से छात्राओं को भेंट की गई। इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके मनोबल को मजबूत करना था। छात्राओं के चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने की, जबकि संत कुमार झुंझुनवाला मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सुहास, डॉ. मोनिका, मनन, राधिका, सुदर्शन महाराज, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. रवि शर्मा, एसीबीओ अनिल कुमार शर्मा, सज्जन कुल्हार सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एसएमसी अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी सज्जन अग्रवाल के नेतृत्व में अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर एवं श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाली छात्राओं को 500-500 रुपए की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई, जिससे उनका उत्साह और अधिक बढ़ गया।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने किया। पूरे आयोजन के दौरान स्कूल परिसर में उत्सव, उल्लास और प्रेरणा का वातावरण बना रहा। यह पहल न केवल समाज में सकारात्मक संदेश देती है, बल्कि बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

Related Articles