[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर के सुभाष मार्केट में लगा ब्लड डोनेशन कैंप:50 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, डोनर्स का किया गया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर के सुभाष मार्केट में लगा ब्लड डोनेशन कैंप:50 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, डोनर्स का किया गया सम्मान

खेतड़ीनगर के सुभाष मार्केट में लगा ब्लड डोनेशन कैंप:50 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, डोनर्स का किया गया सम्मान

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के सुभाष मार्केट स्थित शिव धर्मशाला में बुधवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। ढाणा सरपंच विकास सैनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, जबकि प्रेम सैनी ने इसकी अध्यक्षता की। समाजसेवी प्रेम सैनी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आमजन को सेवा कार्यों से जोड़ना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया। प्रेम सैनी ने कहा कि आज के समय में अन्न के बिना तो जीवन संभव है, लेकिन रक्त के बिना नहीं। रक्त के अभाव में किसी की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसलिए युवाओं और आमजन को इस पुण्य कार्य में सहयोग करना चाहिए। शिविर में झुंझुनूं की मेट्रो ब्लड बैंक की विशेषज्ञ टीम ने रक्त संग्रह और जांच की सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान रक्तदान करने वाले युवाओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वीरेंद्र लखटकिया, प्रमोद कुमार, धर्मपाल, राजू चौहान, मुकेश, अशोक, रामोतार, हेमंत, दिनेश, विजेश, अन्नू सैनी, खुशी, अजय, भूपेंद्र सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles