रतनशहर में कलश यात्रा से हुई भागवत कथा की शुरुआत
कथा सुनने से मनुष्य में धार्मिक प्रवृत्ति जागृत होती है जो उसे मोक्ष का रास्ता दिखाती है : मानवानंद महाराज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : रतनशहर स्थित शिव शक्ति श्याम शीतलदास महाराज मंदिर में रविवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत हुई। कलश यात्रा शिव शक्ति मंदिर से प्रारंभ होकर रतनशहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के बाद मानवानंद महाराज श्रीधाम, जनकपुर ने कथा वाचन शुरू किया। प्रथम दिन महाराज ने देव पूजन ओर कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। महाराज ने बताया कि कथा सुनने से पापों का नाश होता है और मनुष्य सदाचार की ओर अग्रसर होता है। कथा सुनने से मनुष्य में धार्मिक प्रवृत्ति जागृत होती है जो मनुष्य को सद्मार्ग की ओर उन्मुख करती है। सद्मार्ग से मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर लेता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971680


