[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर दर्जी पंचायत ट्रस्ट चुनाव संपन्न:मंजू छींपा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं, नई कार्यकारिणी का गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर दर्जी पंचायत ट्रस्ट चुनाव संपन्न:मंजू छींपा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं, नई कार्यकारिणी का गठन

श्रीमाधोपुर दर्जी पंचायत ट्रस्ट चुनाव संपन्न:मंजू छींपा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं, नई कार्यकारिणी का गठन

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में दर्जी पंचायत ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से किया गया। श्री ज्यानकी नाथ जी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मंजू छींपा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव प्रक्रिया त्रिवेणी संभाग के पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

मंजू छींपा को अध्यक्ष बनाया

नई कार्यकारिणी में मंजू छींपा को अध्यक्ष, घीसालाल टेलर को उपाध्यक्ष, रवि कुमार को सचिव, घनश्याम सर्वा को कोषाध्यक्ष, कमल कुमार टांक को प्रचार मंत्री और सुशील कुमार को स्टोर प्रभारी चुना गया है। सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हुआ। इसके साथ ही, शंभू दयाल टेलर (कटोड़ा), बजरंग लाल सर्वा, विनोद कुमार नथेया, पूरणमल टेलर और ओम प्रकाश को संरक्षक मंडल में नियुक्त किया गया है।

समाज की एकजुटता के लिए काम करने का आह्वान किया

इस अवसर पर त्रिवेणी संभाग अध्यक्ष सुरेश लखमरा, दुर्गा प्रसाद गोठवाल, अशोक बेदी, सुभाष, मुकेश और रवि सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी से समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

Related Articles