कंकड़ेऊ कलां में मापदंडों की अनदेखी कर इंटरलॉक सड़क निर्माण का विरोध
कंकड़ेऊ कलां में मापदंडों की अनदेखी कर इंटरलॉक सड़क निर्माण का विरोध
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : झुंझुनूं में बिसाऊ से चंदू का बास तक बनने वाली 34 किलोमीटर लंबी सड़क का काम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पिछले 3 साल से चल रहा यह प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हो पाया है। कभी सरकारी अड़चनों की वजह से तो कभी काम की बहुत धीमी रफ्तार के कारण, स्थानीय लोग इस सड़क के पूरा होने का इंतजार ही कर रहे हैं।
हाल ही में कंकड़ेऊ कलां गांव में नया विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनाने में घटिया सामान का इस्तेमाल हो रहा है और काम सही तरीके से नहीं किया जा रहा। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने मिलकर सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
इस गांव में सड़क का काम पहले रास्ते में किए गए अवैध कब्जों की वजह से अटका हुआ था। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मई के महीने में इन कब्जों को हटवा तो दिया, लेकिन लोगों को राहत मिलने के बजाय परेशानी और बढ़ गई। कब्जों को हटाने के बाद जो मलबा निकला, उसे सड़क पर ही छोड़ दिया गया। ऊपर से ठेकेदारों की हड़ताल ने काम को और लटका दिया। नतीजा यह है कि सड़क साफ होने के बजाय अब वहां से गुजरना पहले से भी ज्यादा मुश्किल हो गया है।

मिट्टी पर इंटरलॉक: ग्रामीणों ने उठाए तकनीकी सवाल
गांव के बीच में करीब 7 मीटर चौड़ी इंटरलॉक सड़क बनाने का काम जैसे ही शुरू हुआ, ग्रामीणों ने इसकी तकनीकी गुणवत्ता को लेकर मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों के आरोप है कि ठेकेदार बिना ठोस बेस तैयार किए सीधे बालू मिट्टी के ऊपर ही इंटरलॉक टाइल्स बिछा रहा है। लोगों का कहना है कि बिना उचित कन्क्रीट बेस के यह सड़क भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल पाएगी और पहली बारिश या भारी ट्रक के गुजरते ही धंस जाएगी। सड़क के साथ पानी की निकासी के लिए नालियों का प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे मानसून के दौरान घरों में पानी घुसने की पूरी आशंका है।
सही मापदंड नहीं तो काम नहीं: ग्रामीणों की चेतावनी
ग्रामीणों ने कहा है कि यदि निर्धारित मापदंडों के अनुसार सड़क का आधार मजबूत नहीं किया गया और नालियों का निर्माण नहीं हुआ, तो वे काम शुरू नहीं होने देंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रामप्रताप खेदड़, विजय कुमार बसेरा, सुमेर सिलायच, नथमल कुमावत, पुरुषोत्तम शर्मा, मोहम्मद अजीज, सचिन, अंकित सिलायच और कय्यूम खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035889
