[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनशहर में आज कलश यात्रा से होगा भागवत कथा का आगाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतनशहर में आज कलश यात्रा से होगा भागवत कथा का आगाज

रतनशहर में आज कलश यात्रा से होगा भागवत कथा का आगाज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : रतनशहर स्थित शिव शक्ति मंदिर, श्याम शीतलदास महाराज में रविवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का आयोजन होगा। मंदिर पुजारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा सुबह 10:15 बजे शिव शक्ति मंदिर से प्रारंभ होकर रतनशहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंचेगी। कथा दोपहर 12:15 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4:15 तक आयोजित होगी। मानवानंद महाराज श्रीधाम, जनकपुर की ओर से कथा का वाचन किया जाएगा। महाराज की ओर से कथा के प्रथम दिन देव पूजन ओर कथा के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे पूजा अर्चना की जाएगी।

Related Articles