[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संत सानिध्य में गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संत सानिध्य में गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह आज

संत सानिध्य में गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह आज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान चूरू का स्थानिय दादा बाड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह आज सुबह 10 बजे आयोजित होगा जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ श्रवण महर्षि ने बताया कि संत योगी निवृत्ति नाथ जी महाराज, प्रणवाश्रम, गनेड़ी, दण्डी स्वामी जोगेन्द्राश्रम महाराज, भद्रकाली शक्तिपीठ, राजलदेसर के सानिध्य में होगा। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल, होंगे जबकि अध्यक्षता महासभा चूरू के जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल करेंगे।

विशिष्ठ अतिथि उपाध्यक्ष विजय बासोतिया, कुलपति,श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय, निंबाहेड़ा प्रोफेसर महेश दीक्षित, डॉ मंजु शर्मा, प्रिंसिपल, राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू महामंत्री राम स्वरूप जोशी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पंकज पचलंगिया होंगे।

समारोह की समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि महिला पुरुष के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल ने गौड़ ब्राह्मण समाज के सभी सम्माननीय बंधुओं से सपरिवार पधारकर सम्मानित होने वाली समाज की प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने का आव्हान किया। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य विप्र बंधुओं द्वारा उत्साह पूर्वक समारोह की व्यवस्था में भाग लिया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet